Wednesday, June 12, 2019

पर्ल ऑफ सागर - 8 - श्री गोविंद सरवैया - डॉ. (सुश्री) शरद सिंह

Dr (Miss) Sharad Singh
💢प्रिय मित्रो, Pearl of Sagar में आज मैं परिचित करा रही हूं उन्हें, जिन्हें सागर नगर के फोटो जर्नलिज्म का 'पितामह' कहा जा सकता है .... नाम है श्री गोविंद सरवैया। 💢 गोविंद सरवैया ने लगभग 42 वर्ष लगातार फोटोग्राफी की और वे आज भी फोटोग्राफी के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे डॉ हरी सिंह गौर केन्द्रीय विश्वविद्यालय सागर के ईएमआरसी विभाग में फोटोग्राफर रहे तथा 28 फरवरी 2019 को सेवानिवृत्त हुए। वे जिस एंगल से कार्यक्रमों एवं आयोजनों की महत्वपूर्ण तस्वीरें लेते हैं उससे समाचार की महत्ता बढ़ जाती है, इसीलिए उनके द्वारा लिए गए फोटो समाचारपत्रों में प्रमुखता से स्थान पाती हैं। बल्कि यह कहना अधिक उचित होगा कि श्री सरवैया ने सागर के समाचारपत्रों को फोटो जर्नलिज्म के मायनों से परिचित कराया। गोविंद सरवैया मानते हैं कि "फोटोग्राफी का आधुनिकीकरण होने और मोबाईल में कैमरा आ जाने से अब हर व्यक्ति फोटोग्राफर हो गया है।"
किंतु यह भी सच है कि गोविंद सरवैया जैसा फोटोग्राफी विज़न हर किसी में नहीं होता है।

Pearl of Sagar -8 by Dr (Miss) Sharad Singh @ Sagar Plus Photo Journalist Mr Govind Sarvaiya

💢श्री गोविंद सरवैया को विशिष्ट फोटोग्राफी के लिए अनेक संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। इसी वर्ष विश्व फोटोग्राफी दिवस पर फोटोग्राफर्स वेलफेयर सोसायटी ऑफ सागर ने फोटोग्राफर्स मिलन और सम्मान समारोह ईको पार्क पथरिया जाट में आयोजित किया था जिसमें मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार सुदेश तिवारी की उपस्थिति में गोविंद सरवैया जी को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया था।
Pearl of Sagar -8 by Dr (Miss) Sharad Singh @ Sagar Plus Photo Journalist Mr Govind Sarvaiya
💢 स्वभाव से अत्यंत मिलनसार एवं हंसमुख श्री गोविंद सरवैया सदैव दूसरों की मदद करने को तत्पर रहते हैं। उनकी यह सहजता उन्हें अपने कार्य के प्रति समर्पण से मिली है। 
Pearl of Sagar -8 by Dr (Miss) Sharad Singh @ Sagar Plus Photo Journalist Mr Govind Sarvaiya
💢 सागर नगर के फोटो जर्नलिज्म के क्षेत्र में आज भी श्री गोविंद सरवैया एक प्रतिष्ठित एवं विश्वसनीय नाम हैं। पत्रकारिता जगत के नवीन फोटोग्राफर्स उनसे प्रेरणा लेते रहते हैं।
Pearl of Sagar -8 by Dr (Miss) Sharad Singh @ Sagar Plus Photo Journalist Mr Govind Sarvaiya
💢 यहां दे रही हूं श्री गोविंद सरवैया की तस्वीर, उनके सम्मानित होने की दो तस्वीरें तथा कुछ तस्वीरें उनकी बेमिसाल फोटोग्राफी की।
Pearl of Sagar -8 by Dr (Miss) Sharad Singh @ Sagar Plus Photo Journalist Mr Govind Sarvaiya

Pearl of Sagar -8 by Dr (Miss) Sharad Singh @ Sagar Plus Photo Journalist Mr Govind Sarvaiya

Pearl of Sagar -8 by Dr (Miss) Sharad Singh @ Sagar Plus Photo Journalist Mr Govind Sarvaiya

Pearl of Sagar -8 by Dr (Miss) Sharad Singh @ Sagar Plus Photo Journalist Mr Govind Sarvaiya

Pearl of Sagar -8 by Dr (Miss) Sharad Singh @ Sagar Plus Photo Journalist Mr Govind Sarvaiya

Pearl of Sagar -8 by Dr (Miss) Sharad Singh @ Sagar Plus Photo Journalist Mr Govind Sarvaiya

Pearl of Sagar -8 by Dr (Miss) Sharad Singh @ Sagar Plus Photo Journalist Mr Govind Sarvaiya
    -------------------------------------

No comments:

Post a Comment