20.02.2022 ... बड़े भाई आदरणीय मणिकांत चौबे "बेलिहाज़" (नगर के प्रतिष्ठित पत्रकार, साहित्यकार, समाजसेवी और कांग्रेस नेता) के सुपुत्र यानी मेरे प्रिय भतीजे अमित चौबे के विवाहोपरांत आशीर्वाद समारोह में शामिल होना मेरे लिए विचित्र अनुभव भरा रहा। ऐसे किसी समारोह में पहली बार अकेली शामिल हुई लेकिन वहां सभी ने मेरी इस पीड़ा को महसूस करते हुए ढेर सारा अपनापन दिया। मैं आभारी हूं सबकी।
🌷 प्रिय भतीजे अमित और प्रिय भतीजबहू कंचन को ढेरों आशीर्वाद एवं असीम शुभकामनाएं ❗️
🌷 इस नवदंपति का जीवन सदा ख़ुशियों से भरा रहे 🌷💐🌷
#marriagereception