Me & My City Sagar – Dr (Miss) Sharad Singh मैं और मेरा शहर सागर - डॉ. (सुश्री) शरद सिंह
Tuesday, February 22, 2022
चिरंजीव शिवोम ज्योतिषी की प्रथम वर्षगांठ पर आशीर्वाद समारोह - डॉ (सुश्री) शरद सिंह
मित्रो, सुखद एवं अपनत्व भरा अवसर... प्रिय अनुज प्रखर वक्ता, साहित्यकार, समाजसेवी एवं युवा नेता भाई आशीष ज्योतिषी एवं दमयंती ज्योतिषी के पुत्र अर्थात मेरे भतीजे चिरंजीव शिवोम की प्रथम वर्षगांठ पर एम एम गार्डन में आयोजित आशीर्वाद समारोह। दिनांक : 22.02.2022
अमित-कंचन चौबे विवाह आशीर्वाद समारोह - डॉ (सुश्री) शरद सिंह
20.02.2022 ... बड़े भाई आदरणीय मणिकांत चौबे "बेलिहाज़" (नगर के प्रतिष्ठित पत्रकार, साहित्यकार, समाजसेवी और कांग्रेस नेता) के सुपुत्र यानी मेरे प्रिय भतीजे अमित चौबे के विवाहोपरांत आशीर्वाद समारोह में शामिल होना मेरे लिए विचित्र अनुभव भरा रहा। ऐसे किसी समारोह में पहली बार अकेली शामिल हुई लेकिन वहां सभी ने मेरी इस पीड़ा को महसूस करते हुए ढेर सारा अपनापन दिया। मैं आभारी हूं सबकी।
🌷 प्रिय भतीजे अमित और प्रिय भतीजबहू कंचन को ढेरों आशीर्वाद एवं असीम शुभकामनाएं ❗️
🌷 इस नवदंपति का जीवन सदा ख़ुशियों से भरा रहे 🌷💐🌷
#marriagereception
Wednesday, September 29, 2021
डॉ (सुश्री) शरद सिंह स्मार्ट सिटी सागर विभाग "आजादी का अमृत महोत्सव"
स्मार्ट सिटी सागर विभाग "आजादी का अमृत महोत्सव" मना रहा है इसी तारतम्य में 29.09.2021 स्मार्ट सिटी कार्यालय में एक चर्चा आयोजित की गई जिसमें मैं भी आमंत्रित थी। नगर को 'स्मार्ट' बनाने की दिशा में सभी ने सीईओ श्री राहुल सिंह को अपने-अपने सुझाव दिए तथा विभाग के कमांडिंग सेंटर का अवलोकन भी किया। नगर की ज़रूरतों और नगर में किए जा रहे सुधार कार्यों को जानने, समझने के लिए इस तरह के परस्पर संवाद बेहद ज़रूरी होते हैं।
#DrSharadSingh
#SmartCitySagar
#CEO_RahulSingh
नवागत कलेक्टर श्री दीपक आर्य, आईएएस से उनके कार्यालय में सौजन्य भेंट
29.09.2021 को श्यामलम संस्था के अध्यक्ष श्री उमाकांत मिश्र जी के नेतृत्व में सागर के साहित्यकारों के एक प्रतिनिधि मंडल जिसमें मैं डॉ (सुश्री) शरद सिंह भी शामिल थी, ने सागर के नवागत कलेक्टर श्री दीपक आर्य, आईएएस से उनके कार्यालय में सौजन्य भेंट की। तस्वीर उसी अवसर की-
#SagarDistrict
#DeepakAryaCollector
Saturday, August 28, 2021
डॉ वर्षा सिंह जन्म जयंती आयोजन - 2021
मेरी दीदी डॉ वर्षा सिंह के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर महिला काव्य मंच सागर इकाई द्वारा "डॉ वर्षा सिंह जन्म जयंती आयोजन" रखा गया। आयोजन में श्यामलम संस्था के अध्यक्ष श्री उमाकांत मिश्र, शायर अशोक मिजाज़, कवि वीरेन्द्र प्रधान, लेखक राजकुमार तिवारी, समाज सेवी भाई कपिल स्वामी एवं भाई डॉ विनोद तिवारी, लोकगीत गायक शिवरतन यादव, डॉ. चंचला दवे, श्रीमती सुनीला सराफ, डॉ. अंजना चतुर्वेदी, देवकी नाईक दीपा, भाई पुष्पेन्द्र दुबे आदि बड़ी संख्या में विद्वतजन ने वर्षा दीदी के प्रति अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
शिवरतन यादव जी ने वर्षा दीदी की ग़ज़ल का गायन किया। मुख्य वक्ता के रूप में मैंने दीदी के संस्मरण साझा किए। आयोजन की अध्यक्ष डॉ. चंचला दवे, मुख्य अतिथि श्रीमती सुनीला सराफ, संचालक डॉ अंजना चतुर्वेदी ने वर्षा दीदी का भावभीना स्मरण किया। भाई पुष्पेन्द्र दुबे ने वर्षा दीदी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर अपनी कविता प्रस्तुत की। श्री उमाकांत मिश्र, शायर अशोक मिजाज़, कवि वीरेन्द्र प्रधान, लेखक राजकुमार तिवारी, समाज सेवी कपिल स्वामी ने अपने भावसुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर प्रतिष्ठित चित्रकार श्री असरार अहमद द्वारा बनाया गया वर्षा दीदी का पोट्रेट मुझे भेंट किया गया। यह आयोजन आदर्श संगीत महाविद्यालय के सभाकक्ष में आयोजित किया गया था। (28.08.2021)
🙏हार्दिक धन्यवाद महिला काव्य मंच सागर इकाई 🙏
Subscribe to:
Posts (Atom)